विद्या भारती पर्यावरण विभाग- पूर्व कच्छ, गुजरात प्रांत द्वारा मॉनसून में शॉर्ट सर्किट से बचने के लिए जागृति अभियान
मॉनसून में शॉर्ट सर्किट से बचने के लिए आसान उपाय: मॉनसून के समय में घर, दुकान, फैक्ट्री, विद्यालय या कॉलेज में शॉर्ट सर्किट ज्यादा होता है, कभी-कभी स्विच में भी करंट आता है। शॉर्ट सर्किट की वजह से कभी बड़ी जानहानि भी हो जाती है। आज मैं आपको मॉनसून के समय में इलेक्ट्रिक सेफ्टी का बहुत आसान उपाय बता रहा हूं। मॉनसून के समय में इलेक्ट्रिशियन से सभी स्विच बोर्ड खुलवा ले और उसके अंदर मकड़ी के जाले होगे वह साफ करवा ले। मकड़ी के जाले अगर स्विच बोर्ड के अंदर हो गए तो उसके वजह से उसमें मोइसचर लगेगा और उसकी वजह से उसमें करंट पास होगा जिससे शॉर्ट सर्किट के चांस ज्यादा रहते हैं। मॉनसून के अंदर अफसर टीवी उड़ जाते हैं अगर आपके पास पुराना बड़ा टीवी है तो उसमें भी आप मकड़ी के जाले और और मिट्टी साफ करवा ले। मॉनसून में बाहर साइड के स्वीच बोॅड पर प्लास्टिक लगाले जिससे आपकी उंगली सीधा स्वीच के संपर्क में ना आए। आपको यह प्रैक्टिस हर साल करना है इससे आप शॉर्ट सर्किट से बचेंगे और माल हानि और जानहानि से भी बचेगे। उमेश सोन्डागर - प्रमुख श्री भगवानजीभाई चौधरी - सह प्रमुख पर्यावरण विभाग विद्या भारती - पूर्व ...