बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास कैसे करें
बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास कैसे करें आजकल बच्चों की हालत ऐसी है कि आने जाने के टाइम के साथ 7 घंटे स्कूल में जाते हैं, 2 से 3 घंटे ट्यूशन में जाते हैं फिर म्यूजिक क्लास कराटे क्लास या अन्य कला सीखने में जाते हैं। मां-बाप की ख्वाहिश होती है कि बच्चा पढ़ाई के साथ सब में एक्सपर्ट हो। यही मानसिकता बच्चे को मानसिक और शारीरिक कमजोर बनाती है। आम इंसान 8 घंटे की नौकरी में थक जाता है, और कुछ मां-बाप बच्चों को 12 से 13 घंटा यह सब एक्टिविटीज करवाते हैं। मैंने बच्चों के स्कूल बैग का सर्वे किया है उसमें एवरेज वजन 8.800 Kg आ रहा है। कभी शांति से सोचिए कि आप अपने बच्चे को कौन सी दिशा में ले जा रहे हैं। बच्चों की यह परिस्थिति देखकर मैंने 3 महीना सर्वे किया है उसके बाद यह आर्टिकल बना रहा हूं। बच्चों का मानसिक विकास कैसे करें चैस एक बोर्ड गेम है बच्चों के बोलो हर रोज 15 से 30 मिनट खेलें। इसके अलावा हमारी पुरानी रमत है "नव काकरी"। यह गेम बहुत पुराना है, गुजरात में ज्यादा पहले खेला जाता था। 2 में से कोई भी 1 गेम बच्चे दो महीने तक खेलेंगे उसके बाद अब देखेंगे आपके बच्चों में पॉजिटिव एनर्जी, ...