Posts

Showing posts from November, 2023

इस दिपावली उत्सव की रंगोली के लिए प्राकृतिक फूल,पत्तियों और जड़ से बनाये कलर

Image
दिवाली उत्सव की रंगोली के लिए प्राकृतिक फूल और पत्तियों और जड़ से बनाये कलर मै हर साल होली के कलर और दीपावली के रंगोली के कलर फूल, पत्ती, पौधे की जड़ और अन्य नेचरल चीज से बनाता हूं और युझ करता हूं। "प्रकृति के नजदीक रहना" यह सिर्फ बातो में नहीं, नयी सोच के साथ कदम भी उठाए। वुडन कलर - लकड़ी के दस्त से बनाया पीला कलर - हल्दी से बनाया केसरि कलर - पलाश फूल से बनाया सफेद कलर - संग मरमर आरस पत्थर से बनाया गुलाबी कलर - गुलाब की पंखुड़ियां से बनाया हरा कलर - हरी पत्तियां से बनाया लाल कलर - हर्बल गुलाल से बनाया काला कलर - चारकोल से बनाया लाइट ग्रे कलर - राख (Ash) से बनाया मेरून कलर - गुड़हल के फूल से बनाया क्रीम कलर - पौधे के झड़ के पाउडर से बनाया कलर बनाने का तरीका: रंग बनाने के लिए आपको फूल, पत्ते और जड को छाव में सुखाना होगा। यह 1 दिन में अच्छे से सूख जाएगा। फिर इन्हें मिक्सर में क्रश कर लें। 50 ग्राम जितना बालु को छान लें और उसमें 50 ग्राम जितना ऊपर के हिसाब से जो कलर बनाना है चीज डालें । इसे मिक्सर में पीस लें, तो रंग तैयार हो जाएगा। हाथ से बनाए गए रंगोली बनाने का मजा कुछ और ही ह...