Posts

Showing posts from February, 2026

होली उत्सव में बच्चे खुद नेचुरल कलर कैसे बनाएं इसके लिए “प्राकृतिक होली रंग प्रशिक्षण” प्रकल्प

Image
नमस्कार मेरा नाम उमेश सोन्डागर है,  मैं हर साल होली के उत्सव के लिए खुद ही नेचुरल कलर बनाता हूं। होली के उत्सव के लिए नेचुरल कलर कैसे बनाएं वह हम इस ब्लॉग के माध्यम से सिखाएंगे। होली के लिए दो टाइप के कलर हम बनाना सीखेंगे 1. पानी से खेलने वाले प्राकृतिक कलर 2. छिड़कने वाले प्राकृतिक कलर 1. पानी में खेलने वाले प्राकृतिक कलर कैसे बनाएं तीन गुड़हल (જાસુદ) के फूल,  पांच गेंदा (ગલગોટા) के फूल,  दस गुलाब के फूल,  दस पलाश (કેસુડા) के फूल  यह चार प्रकार के फूल को दो दिन धूप में या छांव में सुखाएं। पूरी तरह सूख जाए उसके बाद मिक्सर में पीस लें। एक चम्मच सुखड या चंदन पाउडर अगर मिले तो डाल दे। यह सब पाउडर को कॉटन के कपड़े में डाल के छोटी गठरी बना ले। रात को एक बाल्टी पानी में यह पाउडर वाली गठरी डाल दे। सुबह इस गठरी को दो-तीन बार निचोड़ ले। तैयार हो गया होली के पानी वाला कलर। 2. छिड़कने वाले प्राकृतिक कलर चंदन पाउडर और गुलाब की पंखुड़ी को मिक्सर में क्रश करें और गुलाबी रंग तैयार चंदन या सुखड पाउडर में चुकंदर (બીટ ) का पानी डाल दे मरून कलर तैयार पेड़ के पत्ते को छांव में सुख...