Posts

Showing posts from April, 2026

"प्रकृति संस्कार" प्रकल्प (Project)

Image
विद्या भारती पूर्व कच्छ पर्यावरण विभाग द्वारा वेकेशन में छात्रों ( Student) के लिए "प्रकृति संस्कार" प्रकल्प (Project) इस वेकेशन में छात्र प्रकृति के नजदीक रहे, उसमें से कुछ सीखें और प्रकृति के लिए अपना समय दे इस हेतु से यह प्रकल्प हमने चालू किया है। अभिभावकों (Parents) को विनती है कि वह अपने बच्चे को इस वेकेशन में प्रकृति के लिए कुछ करें ऐसा मार्गदर्शन करें, उसे समझाएं। पौधे लगाना,  चिड़िया के लिए वेस्ट कार्टन बोकस से घोंसला बनाना, चिड़िया को पानी मिले उसके मिट्टी के पात्र रखना    आपके मार्गदर्शन के लिए हमने पोस्ट में नीचे दो लिंक दिया है जिसमें आपको प्लांटेशन, चिड़िया के लिए वेस्ट कार्टन बोकस से घोंसला कैसे बनाएं इसकी लिंक दी है। वेस्ट कार्टन बॉक्स से चिड़ियों का घोंसला कैसे बनाएं उसके लिए वीडियो लिंक: https://youtu.be/NX8tCB1Qqh0 बीज से कैसे प्लांटेशन करें उसकी लिंक: वेस्ट पाइप प्लांटेशन टेक्निक लिंक; https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0u6mCEBa7142is2qqUUzxAUkgFTP9dyNovPJU2kxaDyrtEsqiDZDL48eMJWj471r3l&id=1716355407&mibextid=Nif5oz ...

हर घर छोटा चिड़ियाघर प्रकल्प

वैकेशन का समय बच्चों के लिए सीखने और प्रकृति से जुड़ने का सुनहरा अवसर है। वेस्ट कॉटन बॉक्स से चिड़ियाघर बनाना रचनात्मकता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। इस छोटे प्रयास से बच्चे पुनः उपयोग की आदत सीखते हैं, प्रकृति के करीब आते हैं और राष्ट्र विकास में अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। वेस्ट बॉक्स से चिड़ियाघर कैसे बना सकता है, इसके नीचे लिंक पर क्लिक करें  वीडियो लिंक  

विद्या भारती पर्यावरण विभाग, पूर्व कच्छ - गुजरात प्रांत का नोटबुक बचत जागृति अभियान।

Image
पेरेंट्स और स्टूडेंट नोटबुक के बारे में क्या ध्यान रखें आप सबको पता ही है कि कितने पेड़ों के बलिदान से नोटबुक के पेज बनते हैं। हर साल नोटबुक की कीमत बढ़ती जा रही है। इस बात को ध्यान में रखते हुए एक जागृति अभियान हम चला रहे हैं, पैरंट्स और स्टूडेंट को जानकारी मिले और नोटबुक का यूज़ सही तरीके से हो यह हमारा हेतु है। साथ में महंगाई के जमाने में पेरेंट्स को पेज री यूज़ करके नोटबुक मे थोड़ी राहत मिले। आपका बालक जब नई नोटबुक मांगे तब पेरेंट्स यह  चेक करें 1. नोटबुक में कितने पेज खाली है 2. बालक ने सही तरीके से नोटबुक में लिखा है कि नहीं? 3. बीच में कोरे पेज छोडे हैं? छोड़े हैं तो क्यों छोड़े हैं वह सवाल करिए। 4. नोटबुक से पेज फाडे है? फटे हुए देखे तो पूछे क्यों फाड़े? 5. पुरी नोटबुक चेक करके देखिए तो उसमें कहीं फालतू ड्रॉइंग किया है? 6. बालक जितने पेज की नोट बुक मागे, उतने ही पेज कि खरीद कर दे। एक बार क्लास टीचर से भी कनंफॅम करें। 7. अपने बालक की महीने में एक बार सब नोटबुक और टेक्सबुक चेक करें। नोटबुक के बचे हुए पेज रीयूज कैसे करें? पेरेंट्स अपने बालक को एक ही साइज की नोटबुक खरीद के दे। ...

🌿 धरा-धन बीज संरक्षण एवं संवर्धन प्रकल्प 🌿

🌿 धरा-धन बीज संरक्षण एवं संवर्धन प्रकल्प 🌿 विद्या भारती औषधि बीज बैंक, पूर्व कच्छ (गुजरात प्रांत) द्वारा संचालित इस प्रकल्प का उद्देश्य भारत के विभिन्न प्रांतों में पाए जाने वाले दुर्लभ, देशज औषधीय पौधों, पुष्पों एवं वृक्षों के बीजों का संरक्षण, संवर्धन एवं व्यापक वितरण करना है। हम इन अमूल्य बीजों का संकलन कर उनका पौधारोपण करते हैं और पुनः समाज में वितरित करते हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग प्रकृति से जुड़ सकें। 🙏 प्रांत संयोजकों से विनम्र निवेदन 🙏 आपके क्षेत्र में उपलब्ध विशेष एवं दुर्लभ बीज इस पवित्र कार्य हेतु हमें भेजने की कृपा करें। आपका यह छोटा सा सहयोग प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान होगा। बीज भेजने हेतु कुरियर शुल्क आपको अग्रिम रूप से प्रदान किया जाएगा। आइए, हम सभी मिलकर इस अभियान का हिस्सा बनें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखें। 🌱 “एक बीज – अनेक जीवन” 🌱 📍 बीज भेजने का पता: Umesh Sondagar T.D.X -104, 12 Vadi, Adipur Dist. Kutch, Gujarat - 370205 📞 9726792900

एक छोटा बदलाव, बड़ी बचत: गैस स्टव से 30% तक बचत का आसान तरीका

आज के समय में बढ़ती महंगाई के बीच रसोई खर्च को कम करना हर घर की प्राथमिकता बन गया है। नीचे दिए गए प्रेरणादायक वीडियो में एक ऐसा सरल और प्रभावी उपाय बताया गया है, जिसे अपनाकर आप अपने गैस स्टव की कार्यक्षमता को कई गुना बढ़ा सकते हैं। इस छोटे से बदलाव से गैस की लौ सीधे बर्तन पर केंद्रित होती है, जिससे ऊर्जा का सही उपयोग होता है। परिणामस्वरूप, खाना जल्दी बनता है, समय की बचत होती है और गैस की खपत में 20–30% तक कमी आती है। यह उपाय न केवल आर्थिक रूप से फायदेमंद है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देता है। कम गैस का उपयोग मतलब कम कार्बन उत्सर्जन—यानी स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण की दिशा में एक कदम। आज ही इस सरल तकनीक को अपनाएं और अपनी रसोई को स्मार्ट बनाएं। छोटी-छोटी समझदारी से ही बड़े बदलाव आते हैं। – उमेश सोंडागर पूर्व कच्छ पर्यावरण विभाग, गुजरात प्रांत गैस बचत वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

विद्या भारती संचालित औषधि बीज बैंक मेंदुर्लभ और लुप्त बीजों का कलेक्शन

Image
विद्या भारती संचालित बीज बैंक का उद्देश्य दुर्लभ और उत्कृष्ट औषधीय बीजों का संरक्षण एवं प्रसार है। 1.9 किलो का बेल फल (बीली पत्र) प्रकृति की अनमोल देन है। हमारा प्रयास है कि लोग पौधारोपण कर शुद्ध, प्राकृतिक औषधियों से स्वास्थ्य लाभ लें। औषधि बीज बैंक,  पूर्व कच्छ पर्यावरण विभाग,  गुजरात प्रांत