विद्या भारती पर्यावरण विभाग, पूर्व कच्छ - गुजरात प्रांत का नोटबुक बचत जागृति अभियान।

पेरेंट्स और स्टूडेंट नोटबुक के बारे में क्या ध्यान रखें

आप सबको पता ही है कि कितने पेड़ों के बलिदान से नोटबुक के पेज बनते हैं। हर साल नोटबुक की कीमत बढ़ती जा रही है। इस बात को ध्यान में रखते हुए एक जागृति अभियान हम चला रहे हैं, पैरंट्स और स्टूडेंट को जानकारी मिले और नोटबुक का यूज़ सही तरीके से हो यह हमारा हेतु है। साथ में महंगाई के जमाने में पेरेंट्स को पेज री यूज़ करके नोटबुक मे थोड़ी राहत मिले।

आपका बालक जब नई नोटबुक मांगे तब पेरेंट्स यह  चेक करें

1. नोटबुक में कितने पेज खाली है
2. बालक ने सही तरीके से नोटबुक में लिखा है कि नहीं?
3. बीच में कोरे पेज छोडे हैं? छोड़े हैं तो क्यों छोड़े हैं वह सवाल करिए।
4. नोटबुक से पेज फाडे है? फटे हुए देखे तो पूछे क्यों फाड़े?
5. पुरी नोटबुक चेक करके देखिए तो उसमें कहीं फालतू ड्रॉइंग किया है?
6. बालक जितने पेज की नोट बुक मागे, उतने ही पेज कि खरीद कर दे। एक बार क्लास टीचर से भी कनंफॅम करें।
7. अपने बालक की महीने में एक बार सब नोटबुक और टेक्सबुक चेक करें।

नोटबुक के बचे हुए पेज रीयूज कैसे करें?

पेरेंट्स अपने बालक को एक ही साइज की नोटबुक खरीद के दे। जिससे बचे हुए पेज बुक बाइंडिंग करके री यूज कर सके, या स्टेपल करके री यूज़ किया जा सके।

साल के अंत में पेरेंट्स सभी नोटबुक चेक करें।

सिंगल पेज है तो उसको स्टेपल करके टेस्ट पेपर मे यूज करें, या बुक बाइंडिंग करके नोटबुक बनाए। नए साल में इसके बाद जितनी बुक कम पड़ती है उतनी ही बुक खरीदें।

अगर आधी नोटबुक भरी है और आधी खाली है तो ( Photo 1) के हिसाब से उसको काटकर यूज करें, इससे पुरानी नोटबुक नई नोटबुक हो जाएगी। बुक बाइंडिंग की भी जरूरत नहीं रहेगी।

क्लास टीचर भी होमवर्क चेक करते यह सब पॉइंट चेक करें।

विद्यालय पेज बैंक बना सकते हैं, जिसमें कोरे पेज कलेक्ट करके बुक बाइंडिंग करके जरूरियात मंद विद्यार्थी के लिए नोटबुक प्रकल्प कर सकते हैं।

विद्यार्थी कितने पेज वेस्ट करते हैं उसका सर्वे

कक्षा 5 से 9 के विद्यार्थी कितने नोट्स बुक उपयोग करते हैं कितने पेज वेस्ट जाते हैं उसका अलग-अलग स्कूलों के स्टूडेंट का मैंने सर्वे किया। सर्वे का एनालिसिस की पोस्ट बना रहा हूं ताकि हम उसमें से कुछ सीख के कम से कम पेज वेस्ट हो इस तरह से आयोजन कर सकें। 

सर्वे का डेटा मिनिमम क्वांटिटी वाला एवरेज है, 2 सेमेस्टर का यानी की 1 साल का है। 

जिस विद्यार्थी का ट्यूशन नहीं है उसका डेटा:

172 Page - 16 Note books X 60 Rs. = 960 Rs.
टोटल पेज : 2750 पेज
प्रति पेज कीमत - 0.35 पैसा


उपयोग किया हुआ पेज - 73 % - 2000 पेज - 700 Rs.

एक साइड लिखा हुआ और एक साइड ब्लैंक पेज - वेस्ट पेज 5% - 135 पेज - मूल्य 48 Rs.

पूरा खाली वेस्ट पेज : 20% - 550 पेज - 192 Rs.

स्टूडेंट ने बुक में से फाडे हुए पेज (वेस्ट पेज) - 2% - 18 पेज - 20 Rs.

सारांश: 
73% उपयोगिता पेज - मुल्य - 700 Rs.
27% वेस्ट पेज - मुल्य - 260 Rs.

यह पोस्ट में अपने अनुभव और र्सर्वे के आधार पर बना रहा हूं, अगर आपके पास भी कोई सुझाव है तो मुझे व्हाट्सएप नंबर 9726792900 मे मैसेज कर सकते हैं।

उमेश सोन्डागर
(योग शिक्षक, गिलोय प्रचारक)
प्रमुख,
विद्या भारती-पर्यावरण विभाग
पूर्व कच्छ- गुजरात प्रांत।
India
M- +91 9726792900

आचार्य श्री चैताली भट्ट
ब्लॉग सहायक
श्री सरस्वती विद्या मंदिर
आदिपुर. कच्छ।
इनफॉर्मेटिव माहिती के लिए लिंक:








Comments

Popular posts from this blog

उत्तरायण मनाएँ, लेकिन जिम्मेदारी के साथ 🌞🪁

हर घर छोटा चिड़ियाघर प्रकल्प