विद्या भारती पूर्व कच्छ पर्यावरण विभाग गुजरात प्रांत - वर्तमान समय में आंख का एक रोग अभी बहुत कहर मचा रहा है जिसका नाम है Conjunctivitis. बच्चों में यह रोग ज्यादा दिखने मिल रहा है, इसमें क्या ख्याल रखें उसकी जानकारी के लिए ब्लॉग

वर्तमान समय में आंख का एक रोग अभी बहुत कहर मचा रहा है जिसका नाम है Conjunctivitis. इस रोग में आंख लाल हो जाती है, खुजली होती है, जलन होती है, कई बार इसमें सूजन भी आ जाती है। यह रोग चेपी है इसलिए देखने से या एक दूसरे की चीज छूने से यह ज्यादा हो रही है।

बच्चों में यह रोग ज्यादा दिखने मिलता है क्योंकि उसको परहेज के बारे में पता नहीं होता है।
इस रोग से कैसे बचे इसके ऊपर आज मैं एक आर्टिकल बना रहा हूं।

Conjunctivitis के लक्षण:

आंख गुलाबी या लाल हो जाना
आंखों में जलन या खुजली
आंखों से पानी या चिकना पदार्थ निकलना
आंखों की पलकों में या ऊपर के भाग में सूजन
आंखों से आंसू ज्यादा आना
प्रकाश को ज्यादा ना देख पाना

अगर यह रोग नहीं हुआ तो परहेज क्या करें जिससे आप इस रोग से बचें:

ब्लैक कलर के अच्छे क्वालिटी का कांच के गॉगल्स पहने।
बच्चों को बोले की स्कूल में किसी के साथ अपना नाश्ता शेयर ना करें।
बच्चों को बोले कि अपने दोस्त या स्कूल में किसी से हाथ ना मिलाएं।
बार-बार हैंडवाश या साबुन से हाथ धोये।


Conjunctivitis के कोई भी लक्षण आंख में आपको हल्के से भी दिखे या ज्यादा दिखे तो क्या परहेज करें और क्या इलाज करें:

ब्लैक कलर के अच्छे क्वालिटी का कांच के गॉगल्स पहने।
धूप में बाहर जाना बंद करें।
बार-बार हैंडवाश या साबुन से हाथ धोये।
रोगी की कोई भी चीज एक दूसरे से शेयर ना करें।
रोगी का गलास, टॉवल, चश्मा, तकिया अलग रखें।
ज्यादा टीवी ना देखे, ना देर रात तक जगे।
रोगी के आंख का लिक्विड, दवाई अलग रखे।
ज्यादा आंख घिसे नहीं।
स्विमिंग पूल का यूज ना करें।
कांटेक्ट लेंस ना पहने।

Conjunctivitis का आयुर्वेदिक इलाज

सुबह उठते ही रोगी की मुंह की लार आंख में लगाए, यह सबसे उत्तम औषधि है आख के लिए।
2 चम्मच आंवला का रस या पाउडर मध में मिक्स करके सुबह, शाम पिए।
रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच त्रिफला डालें, सुबह पानी छान के उसे आंख धोए।
विटामिन A और B2 जिसमें ज्यादा मिलता है वह ज्यादा खाए। गाजर, पालक, खट्टे फल, हरे पत्ते वाली सब्जी, टमाटर, बादाम, केला, दुध।
1 चम्मच धनिया पाउडर, और 3 चम्मच जितने हरा धनिया के पत्ते एक ग्लास पानी में उबालें, फिर उसे छान के उससे भी आप आंख धो सकते हैं।

मार्केट से अच्छी क्वालिटी का त्रिफला, या आमला पाउडर परचेज करें, अगर ना मिले तो मेरा संपर्क करें।

उमेश सोन्डागर
(योग शिक्षक)
प्रमुख 
पर्यावरण विभाग 
विद्या भारती -पूर्व कच्छ
गुजरात प्रांत
M - 9726792900

Comments

Popular posts from this blog

उत्तरायण मनाएँ, लेकिन जिम्मेदारी के साथ 🌞🪁

हर घर छोटा चिड़ियाघर प्रकल्प

विद्या भारती पर्यावरण विभाग, पूर्व कच्छ - गुजरात प्रांत का नोटबुक बचत जागृति अभियान।