विद्या भारती -पूर्व कच्छ, पर्यावरण विभाग गुजरात प्रांत द्वारा मिलेट्स गार्डन कम म्यूजियम का निर्माण और औषधि प्लांटेशन हेतु छात्रों को गिलोय टहनी भेट

5 जून 2023 विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर श्रीसरस्वती विद्या मंदिर आदिपुर, पूर्व कच्छ गुजरात में दुर्लभ और विलुप्त देशी अनाज और मिलेट्स गार्डन कम म्यूजियम का निर्माण और 200 गिलोय की टहनी प्लांटेशन हेतु छात्रों को भेट

मिलेट्स हमारा सबसे प्राचीन धान है। मिलेट्स में ग्लूकोज बहुत कम, उच्च फाइबर, ग्लूटेन मुक्त और पोषक तत्वों से भरपूर हैं।

माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के मिलेट्स विजन और मिशन को UNO ने भी स्वीकार करके 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया है।

मिलेट्स मैन ऑफ इंडिया, पद्मश्री विभूषण डॉ. श्रीखददर वली साहब भारत में मिलेट्स का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इस प्रकल्प को गुजरात में डॉ. श्रीपल्लवभाई देसाई (अहमदाबाद), श्रीनरेंद्र भाई राठौर (बोस्टन, अमेरिका) के नेतृत्व में ओमनी ओजस संस्था के तहत नि:स्वार्थ प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

मिलेट्स गार्डन-सह-संग्रहालय बनाने का उद्देश्य:

1. आहार में केमिकल और हाईब्रिड अनाज छोड़कर आज नहीं तो कल प्राचीन अनाजों की ओर रुख करना ही होगा।

2. हमारे छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय निवासियों को हमारे प्राचीन अनाज और उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में पता चले ।

 3. मिलेट्स मनुष्यों के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी एक सकारात्मक आहार है।

 4. हमारे गार्डन में मिलेट्स प्लांटेशन और बीज पर संशोधन करके राष्ट्र को बेहतरीन देसी बीज मिले उसका भी आयोजन है।

5. मिलेट्स की खेती बहुत कम पानी और कम मेहनत से की जा सकती है।

नियामक और पूर्व कच्छ पर्यावरण विभाग के सह प्रमुख श्री भगवानजीभाई चौधरी, माध्यमिक प्रधानाचार्य श्रीशामजीभाई संजोट और उच्चतर माध्यमिक प्रधानाचार्य श्रीमती पूजाबेन गोस्वामी श्री करमण भाई, भारती दीदी ने प्रकल्प में सहयोग दिया।

प्लांटेशन पद्धति, मिलेट्स और मिलेट्स बीज, औषधी और औषधी बीज, दुर्लभ और विलुप्त देसी फल, फूल, सब्जी के बीज की जानकारी के लिए मेरे व्हाट्सएप नंबर 9726792900 पर संपर्क कर सकते हैं।

उमेश सोन्डागर 
(योग शिक्षक, गिलोय प्रचारक)
प्रमुख,
पर्यावरण विभाग
विद्या भारती - पूर्व कच्छ
गुजरात। India 
M- +91 9726792900
वर्तमानपत्र आर्टिकल
                 VAVAD 07.06.2023
  INCREDIABLE NEWS PAPER 06.06.2023
             KUTCH DUSTAK  08.06.2023
       GANDHIDHAM TODAY 08.06.2023
                 SANDESH 10.06.2023






Comments

Popular posts from this blog

उत्तरायण मनाएँ, लेकिन जिम्मेदारी के साथ 🌞🪁

हर घर छोटा चिड़ियाघर प्रकल्प

विद्या भारती पर्यावरण विभाग, पूर्व कच्छ - गुजरात प्रांत का नोटबुक बचत जागृति अभियान।