श्री सरस्वती विद्या मंदिर, आदिपुर द्वारा ऑर्गेनिक गेहूं के जवारे और गौ कृपामृत सुपर एक्टिव कंपोस्ट लिक्विड खाध

विद्या भारती पर्यावरण विभाग पूर्व कच्छ द्वारा
विद्या भारती संचालित श्री सरस्वती विद्या मंदिर, रामबाग रोड, आदिपुर. कच्छ- गुजरात में गौषधि प्रकल्प का प्रारंभ।

विद्यालय के अभिभावकों और आदिपुर स्थान के लोगो को ऑर्गेनिक औषधि और गमले में डालने के लिए गौ कृपामृत लिक्विड खाध मिले इस शुभ हेतु से हमने गेहूं के जवारे और गमले में डालने के लिए गो कृपामृत सुपर एक्टिव कंपोस्ट लिक्विड श्री सरस्वती विद्या मंदिर आदिपुर में तैयार किया है।

गौषधि प्रकल्प के अंतर्गत हमने विद्यालय में गाय आधारित खाद डालकर छोटा बेड बनाकर उसमें गेहूं के जवारे बोये हैं।

गेहूं के जवारे या गौ कृपामृत सुपर एक्टिव कंपोस्ट लिक्विड खाध चाहिए वह अपने यथाशक्ति अनुसार सहायक राशि दान पेटी में डालकर ले सकते हैं। वह रकम जरूरतमंद विद्यार्थी के विद्यासहायक चीजें लेने में उपयोग किया जाएगा।

विद्यालय में गाय आधारित खाद्य का छात्रों,अभिभावकों और किसानों को हमारी प्राचीन और परंपरागत खेती का ज्ञान मिले इसलिए वर्कशॉप भी रखेगे।

उमेश सोंडागर - प्रमुख 
भगवानजीभाई चौधरी - सह प्रमुख
विद्या भारती- पूर्व कच्छ.
पर्यावरण विभाग.
गुजरात।

Comments

Popular posts from this blog

उत्तरायण मनाएँ, लेकिन जिम्मेदारी के साथ 🌞🪁

हर घर छोटा चिड़ियाघर प्रकल्प

विद्या भारती पर्यावरण विभाग, पूर्व कच्छ - गुजरात प्रांत का नोटबुक बचत जागृति अभियान।