सीड बोल प्लांटेशन

सीड बोल प्लांटेशन एक बहुत अच्छा और आसान तरीका है लेकिन उसके कुछ लिमिटेशन भी है, तो आज इसके बारे में जानकारी देने के लिए पोस्ट बना रहा हूं।

*सीड बाल प्लांटेशन कहां सक्सेस है?*

वर्षा वन हो, गाढ जंगल हो, जहां धुप पेड़ के पत्तों में से हल्की-हल्की जमीन पर आ रही हो, जहां ज्यादा आना जाना ना हो। जमीन में और जमीन में पड़े पत्तों में मॉइश्चर डेईली मेंटेन रहता हो वहां सीड बाल सक्सेस है।

*ऊपर के क्षेत्र के अलावा अगर आप सीड बोल डालते हैं तो कैसे सक्सेस होगा?*

बारिश के बाद हर दूसरे या तीसरे दिन आपको पानी देने जाना पड़ेगा। 

जहां बारिश का पानी ज्यादा ठहरता ना हो या ढलान ना हो।

आपको ऐसी जगह पसंद करना पड़ेगा जहां ज्यादा लोगों को या जनावर का आना जाना ना हो। जहां निशाचर जानवर का आना जाना ना हो।


इस पोस्ट में कोई त्रुटि या सूचन हो तो जरूर हमसे साझा करें। अगर कोई संस्था या व्यक्ति ने सीड बोल प्लांटेशन से अच्छे रिजल्ट मिले हैं तो उसका तरीका हमें जरूर मैसेज करें, ताकि हम सीड बोल प्लांटेशन का असर कारक तरीका सीख सके।

भवदीय,

औषधि बीज बैंक
उमेश सोन्डागर 
प्रमुख, पर्यावरण विभाग
पूर्व कच्छ - गुजरात प्रांत

Comments

Popular posts from this blog

उत्तरायण मनाएँ, लेकिन जिम्मेदारी के साथ 🌞🪁

हर घर छोटा चिड़ियाघर प्रकल्प

विद्या भारती पर्यावरण विभाग, पूर्व कच्छ - गुजरात प्रांत का नोटबुक बचत जागृति अभियान।