विद्या भारती पूर्व कच्छ पर्यावरण विभाग, गुजरात का गौषधि प्रकल्प

गौषधि प्रकल्प का ध्येय:

अभिभावकों और उस स्थान के लोगो को ऑर्गेनिक औषधि मिले। आज के समय में शुद्ध और ऑर्गेनिक औषधि मिलती नहीं है तो वह आसानी से विद्यालय से मिले।

गाय आधारित खाद्य का छात्रों,अभिभावकों और किसानों को हमारी प्राचीन और परंपरागत खेती का ज्ञान मिले।

हमारे देसी खाद्य पदार्थों और औषधियों का वैज्ञानिक और स्वास्थ्य फायदा का ज्ञान।

विद्यालय आर्थिक स्वनिर्भर हो।

गौषधि प्रकल्प के कार्य:

विद्यालय मे गाय आधारित खाद बनाया जाएगा। निशुल्क और बहुत आसान तरीके से खाद कैसे बनाया जाए यह छात्रों, अभिभावकों और किसानों को सिखाया जाएगा।

विद्यालय में औषधि का प्लांटेशन करके वह औषधि विद्यालय के अभिभावकों, छात्रों, और उस स्थान के लोगों को शुद्ध और ऑर्गेनिक औषधि मिलेगी।

जिसको औषधि चाहिए वह अपने यथाशक्ति अनुसार दान पेटी में रकम डाले, वह रकम जरूरतमंद विद्यार्थी के विद्यासहायक चीजें लेने में उपयोग किया जाएगा।

विद्या भारती संचालित श्री सरस्वती विद्या मंदिर आदीपुर - कच्छ मैं हमने आज 19.01.2023 को गौषधि प्रकल्प चालू किया। प्रकल्प में हमने आज गेहु के जवारे बॉए। हमारे नए प्रकल्प का यह हमारा पहला प्रयोग है।

उमेश सोंडागर - प्रमुख 
भगवानजीभाई चौधरी - सह प्रमुख
विद्या भारती- पूर्व कच्छ.
पर्यावरण विभाग.
गुजरात


Comments

Popular posts from this blog

उत्तरायण मनाएँ, लेकिन जिम्मेदारी के साथ 🌞🪁

हर घर छोटा चिड़ियाघर प्रकल्प

विद्या भारती पर्यावरण विभाग, पूर्व कच्छ - गुजरात प्रांत का नोटबुक बचत जागृति अभियान।