मिट्टी में जरूरी 16 तत्व की कमी बिना खर्च में या कम खर्च में कैसे पूरी करे

मिट्टी मे 16 तत्वों की आवश्यकता होती है, यह तत्व मिट्टी में होगे तभी अच्छी कवोलीटि के पेड़ पौधे या धान आपके गमले, गार्डन या खेत में ग्रोथ करेगा।

मिट्टी को मिट्टी रहने दो, मिट्टी कुदरती चीज है उसके अंदर आप केमिकल डालोगे तो उसका रिएक्शन वह देगा ही। कुदरती चीज में कुदरती चीज मिलाते हो तो ज्यादा फायदा करता है वरना कुछ समय के लिए आपको फायदा देगा लेकिन बाद में आप का मेंटेनेंस बढ़ जाएगा। आज मिट्टी के साथ वही हो रहा है।

मिट्टी जो तत्व चाहिए वह  नेचुरल तरीके से किससे मिलता है उसके बारे में पोस्ट बनाइ हे। यह पोस्ट कोई नुस्खा नहीं है लेकिन मेरा सालों का संशोधन और अनुभव के आधार पर यह मैं पोस्ट बना रहा हूं।

आप बिना खर्च में या कम खर्च में आसानी से मिट्टी में यह तत्व पूरे कर सकते हैं।

1.कार्बन - वातावरण और जल, गोबर, गोमूत्र, सूखे पत्ते से मिलते हैं।
2.हाइड्रोजन - वातावरण और जल से मिलते हैं।
3.ओक्सीजन - वातावरण और जल से मिलते हैं।
4.नाइट्रोजन - गौ मूत्र, सूखे पत्ते, गोबर से मिलते हैं।
5.फास्फोरस - गौ मूत्र, हरी मटर के छिलके, आलू के छिलके ,सोया केक, गोबर से मिलते हैं।
6.पोटाश - केला का छिलका, शकरकंद का छिलका, पालक का वेस्ट, मटर के छिलके, अनार के छिलके, गोबर से मिलते हैं।
7.कैल्शियम -  गौ मूत्र ,पालक का वेस्ट, गोबर से मिलते हैं।
8.मैगनेशियम - गौ मूत्र, गोबर, किसी भी फली के छिलके, पत्ते वाली सब्जी के पत्ते या उसका वेस्ट से मिलते हैं।
9.सल्फर (गंधक) - गौ मूत्र, प्याज और लहसुन का वेस्ट से मिलते हैं।
10.जिंक  - तरबूज, मूंगफली का वेस्ट, फली वाली सब्जी का वेस्ट से मिलते हैं।
11.आयरन - गौ मूत्र, गोबर, पालक का वेस्ट, धनिया का वेस्ट, मूली का वेस्ट से मिलते हैं।
12.बोरान - फलदार पौधे और बेल वाली सब्जी का वेस्ट से मिलते हैं।
13.मैगनीज - गौ मूत्र, गोबर, गेहूं का वेस्ट, सोया केक, सोयाबीन का वेस्ट, शकरकंद का वेस्ट, पाइनेपल का वेस्ट से मिलते हैं।
14.कापर - गोबर, आलू के छिलके, हरी सब्जी का वेस्ट से मिलते हैं।
15.मोलिब्डेनम - गोबर, राख से मिलते हैं।
16.क्लोरीन - गौ मूत्र, पानी से मिलते हैं।

उमेश सोन्डागर 
(योग शिक्षक, गिलोय प्रचारक)
प्रमुख,
पर्यावरण विभाग 
विद्या भारती
पूर्व कच्छ - गुजरात
M-+919726792900
E Mail - sondagarumesh@gmail.com

Join

Comments

Popular posts from this blog

उत्तरायण मनाएँ, लेकिन जिम्मेदारी के साथ 🌞🪁

हर घर छोटा चिड़ियाघर प्रकल्प

विद्या भारती पर्यावरण विभाग, पूर्व कच्छ - गुजरात प्रांत का नोटबुक बचत जागृति अभियान।