Vidhya Bharti Purv Kutch Vibhag Paryavaran Activity - Adipur
प्रकृति वंदना दिवस 28.08.2022 विद्याभारती द्वारा संचालित श्री सरस्वती विद्या मंदिर आदिपुर, कच्छ अतिथि, शिक्षकों और अभिभावकों को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प करवाया।
प्रधानाचार्य श्री चैताली दीदीने प्रकृति वंदन श्लोक का उच्चारण करके सभी को वृक्ष पूजन करवाया।
प्रकृति वंदना दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में 25 दुर्लभ एवं विलुप्त जड़ी बूटियों का रोपण किया गया। श्री उमेशभाई सोंडागर की पौधरोपण की संशोधित विधि से पौधरोपण फाइव लेयर विधि से किया गया। इस विधि से रोपण के बाद उर्वरक की आवश्यकता नहीं होती है और कोई भी पौधा या पेड़ कम पानी में तीन गुना तेजी से बढ़ता है।
श्री उमेशभाई सोंडागर द्वारा विद्यालय को एक वृक्षारोपण किट भेंट की गई। किट में 50 गिलोय के डंठल, 50 वर्ष पुराने नीम के पेड़ के 1000 बीज, लगभग 1000 तुलसी के बीज रोपण के लिए दिए गए।
Comments