My Reaserch In Plantation Teqnique - Ice Tray Use in Seed Plantation

फ्रिज की आइस ट्रे और पुरानी पानी, कोल्ड ड्रिंक की बोतल, ग्लास से प्लांटेशन का आसान तरीका:

कभी-कभी हम जगह की कमी, प्लांटेशन के तरीके का प्रॉपर नॉलेज, और कैसे प्लांटेशन करें उसका ज्ञान नहीं होने की वजह से हम प्लांटेशन नहीं करते हैं। आज मैं आपको बहुत आसान तरीके से बीज से कैसे प्लांटेशन करें उसका तरीका बताता हूं।

आपको मे जो प्लांटेशन का तरीका बताने जा रहा हूं वह मे 3 साल से इसी तरीके से प्लांटेशन कीया हे और 5 औषधि गार्डन मंदिर और स्कूल में बनाए हैं।

आइस ट्रे में आप मिट्टी और रेत (50% - 50%) मिक्स करके भर दीजिए और जो प्लांटेशन करना है उसके बीच आप आधा इंच अंदर डाल के ऊपर मिट्टी डाल दीजिए। उसके अंदर हर रोज आपको आधा चम्मच बरसात का पानी डालना है। जब पौधा आधा इंच जितना मट्टी से बाहर आ जाए तब कोई ग्लास में या बोतल में आप वह पौधा डाल दे। आइस ट्रे से पूरी मट्टी के साथ पौधा उठाया और बहुत ही सावधानी पूर्वक आप ट्रांसफर करें।

मैं पुराने ग्लास और पुरानी प्लास्टिक की बोतल और कोल्ड ड्रिंक की बोतल का ऊपर का मुंह काट लेता हूं और उसमें ट्रांसफर कर लेता हूं। जब पौधा 6 इंच का हो जाए तब आप गमले में या फिर जमीन में प्लांटेशन कर दे।

मैंने आइस ट्रे, ग्लास और पुरानी प्लास्टिक की बोतल में प्लांटेशन कीया है उसका फोटो इस पोस्ट के साथ के रखा है।
उमेश सोन्डागर 
(योग शिक्षक, गिलोय प्रचारक)
प्रमुख, 
विद्या भारती - पर्यावरण विभाग 
पूर्व कच्छ
आदिपुर. कच्छ -गुजरात ( INDIA)
M- +919726792900
sondagarumesh@gmail.com
join
#missiongiloyplantation #मिशनगिलोयप्लान्टेशन

Comments

Popular posts from this blog

उत्तरायण मनाएँ, लेकिन जिम्मेदारी के साथ 🌞🪁

हर घर छोटा चिड़ियाघर प्रकल्प

विद्या भारती पर्यावरण विभाग, पूर्व कच्छ - गुजरात प्रांत का नोटबुक बचत जागृति अभियान।